शिमला, मई 29 -- Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 31 मई और पहली जून को सूबे के कुछ जिलों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 2 जून तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने 30 मई को भी उना, बिलास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.