नई दिल्ली, अगस्त 25 -- हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने से कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 31 अगस्त तक मानसून की सक्रियता के कारण बादल बरस सकते हैं, हालांकि इस दौरान भारी बारिश का कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है। आगामी दिनों में मानसून के धीमे रहने से प्रदेश को भारी बारिश से राहत मिलने की भी संभावना है।चंबा में दरकी जमीन मंगलवार को शिमला में सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और कई जगह बादल जमकर बरसे। इसी बीच चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी भूस्खलन से कोडल से उरई सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सड़क को तोड़ता हुआ नीचे नाले में जा समाया। इससे इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही के साथ पैदल आवागमन भी पूरी तरह बंद हो गया है। र...