शिमला, मार्च 25 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम के तेवर तीखे होने वाले हैं। मौसम विभाग ने 28 से 30 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताते हुए येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन तीन दिनों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना ज्यादा है, इसलिए इस दिन के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 और 30 मार्च को तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट रहेगा। इन दिनों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर किसानों, यात्रियों और पहाड़ी क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.