हिमाचल में 15 अक्टूबर तक मौसम खराब, 3 जिलों में येलो अलर्ट; ऊंचाई वाली इलाकों में बर्फबारी की संभावना
शिमला, अक्टूबर 9 -- हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान राज्य के मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में अंधड़ चलने, गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बीती रात हल्का हिमपात हुआ, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को भी शिमला में बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें- हिमाचल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.