शिमला, अगस्त 5 -- हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के करीब 10 लाख परिवारों के लिए नई स्वास्थ्य बीमा नीति लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि इस नीति के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह सुविधा बहुत कम प्रीमियम पर उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री सीएम ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य यह है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी जरूरतमंद परिवार बेहतर इलाज से वंचित न रहे। सरकार का दावा है कि इस तरह की व्यवस्था लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य होगा। यह भी पढ़ें- अपनी कमाई के घर से भी सास को नहीं निकाल सकती बहू, हिमाचल हाई कोर्ट ने बड़ा फैसलाकंपनियों से मांगे जाएंगे टेंडर सरकार के अनुसार, नई स्वास्थ्य बीमा नीति का लाभ करीब 10 ला...