हिमाचल में हर तीसरा वयस्क आदमी पीता है शराब, NFHS-6 की रिपोर्ट में खुलासा
शिमला, जून 6 -- हिमाचल प्रदेश को अक्सर लंबी आयु, बेहतर सामाजिक संकेतकों और अपेक्षाकृत स्वस्थ जीवनशैली वाले राज्यों में गिना जाता है। लेकिन राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) 2023-24 की नई रिपोर्ट एक अलग तस्वीर भी सामने लाती है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के 30.2 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो यदि 100 वयस्क पुरुषों को एक साथ खड़ा किया जाए तो उनमें से लगभग 30 पुरुष शराब पीते हैं। यही वजह है कि इस आंकड़े को आम बोलचाल में "हर तीसरा वयस्क पुरुष" कहा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल में शराब पीने वाले पुरुषों का प्रतिशत उत्तर भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अधिक है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर कुछ पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों में यह प्रतिशत ज्यादा है, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.