शिमला, अक्टूबर 28 -- हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर जारी है। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया है, लेकिन रातें अब ठंडी होती जा रही हैं। पहाड़ी इलाकों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में तो ठंड का असर इतना बढ़ गया है कि प्राकृतिक जलस्रोत जमने लगे हैं। लाहौल-स्पीति जिले में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों ने सर्दियों की शुरुआत महसूस करनी शुरू कर दी है। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलंग में बीती रात न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा। इसी जिले के कुकुमसेरी में 0.2 और ताबो में 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लगातार गिरते तापमान के चलते यहां के प्राकृतिक जलस्रोत जमने लगे हैं सुर इससे लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.