शिमला, फरवरी 2 -- हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बर्फबारी और बारिश ने पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने से शीतलहर तेज हो गई है, जबकि कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल (2 व 3 फरवरी) भी कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने रहेंगे, लेकिन 4 फरवरी से 7 फरवरी तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। ताजा आंकड़ों के अनुसार लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कुकुमसेरी में तापमान माइनस 6.6 डिग्री, कल्पा में माइनस 3.8 डिग्री और मनाली में माइनस 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाकों में रात के समय जबरदस्त ठंड महसूस की गई। मनाली औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.