शिमला, नवम्बर 24 -- हिमाचल प्रदेश के मैदानी व निचले इलाकों में अगले दो दिन सुबह और शाम घने कोहरे का प्रकोप रह सकता है। मौसम विभाग ने 25 और 26 नवंबर को कुछ स्थानों पर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह बिलासपुर में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर रह गई, जबकि मंडी में 250 मीटर और सुंदरनगर में 800 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। ये तीनों शहर नदी किनारे स्थित हैं। प्रदेश में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच कई मैदानी शहर शिमला और कुफरी से भी ठंडे रहे। शिमला का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 3.9 डिग्री बढ़कर 11.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। जनजातीय क्षेत्रों में पारा अभी भी शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। नवंबर में अब तक सामान्य से करीब 72 फीसदी कम बारिश...