हिमाचल में समय से पहले ही पर्यटकों का सैलाब; शिमला में 7.8 लाख गाड़ियों की एंट्री
शिमला, मई 31 -- देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोग अब हिमाचल का रुख कर रहे हैं। प्री मॉनसून बारिश के बाद 'पहाड़ों की रानी' शिमला में सुहाने मौसम के चलते पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं ठंडी हवाओं ने पर्यटकों के मजे को दोगुना कर दिया है। गुजरात जैसे राज्यों के लिए जहां तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर है, फिलहाल शिमला पहली पसंद बना हुआ है। पर्यटकों की भीड़ में इस कदर बढ़ोतरी हो रही है कि पछले 29 दिनों में शिमला क्षेत्र में 7 लाख से ज्यादा गाड़ियां एंट्री ले चुकी हैं। गुजरात के जूनागढ़ से शिमला आईं श्रेया पाने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं अपने दोस्तों के साथ शिमला आई हूं। यहां का मौसम वाकई बहुत सुहाना है और काफी ठंडा भी है। गुजरात में इस समय ज्यादातर जगहों पर भीषण गर्मी है, तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.