हिमाचल में सड़क हादसे में पीपली जट के युवक की मौत
बिजनौर, अगस्त 20 -- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसे में पीपली जट निवासी युवक की मौत हो गई। युवक वहां शीशा लगाने का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना हो गए हैं। वहीं हादसे में युवक का साथी घायल हो गया।गांव पीपली जट निवासी शकील पुत्र अब्दुल करीम कुछ साल पहले काम करने हिमाचल प्रदेश गया था। बताया गया कि वह मंडी जिले में शीशा लगाने का काम करता था। गुरुवार को शकील अपने साथियों के साथ ट्रक में शीशा आदि लादकर पास के क्षेत्र में लगाने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनके ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में शकील की मौत हो गई, जबकि उसके साथी गांव चेहला निवासी आजाद घायल हो गया।शकील की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं युवक की मौत से गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.