शिमला, मई 17 -- हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया। प्रदेशभर में सुबह सात बजे से मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और कई जगहों पर मतदान शुरू होने से पहले ही कतारें देखने को मिलीं। साफ मौसम और तेज धूप के बीच लोगों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। मतदान प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना शुरू होगी। नगर परिषद और नगर पंचायतों के नतीजे देर शाम तक आने की संभावना है, जबकि चार नगर निगमों के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 449 वार्ड हैं, जिनमें से 10 वार्डों में पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ऐसे में 439 वार्डों में मतदान कराया जा रहा है। इन सीटों पर कुल 1147 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय...