शिमला, सितम्बर 30 -- हिमाचल प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश सहित जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और देश के कुछ अन्य हिस्सों से मानसून की आगे की वापसी के लिए स्थितियां बन सकती हैं। 30 जून को राज्य में मानसून ने दस्तक दी थी। इस बीच प्रदेश में अगले चार दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। बुधवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में धूप खिली रही। इससे मैदानी क्षेत्रों में उमस फिर बढ़ गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रातें हल्की ठंडी बनी हुई हैं।5-6 अक्टूबर को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 5 और 6 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ क...