हिमाचल में लगातार बर्फबारी, पारा माइनस 1.7 डिग्री; IMD ने राहत की तारीख बताई
शिमला, अक्टूबर 30 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन भी बदला हुआ है। शुक्रवार को किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी हो रही है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जनजातीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। कुकुमसेरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला और मनाली में सुबह से बादल छाए रहे, जबकि मैदानी इलाकों में कहीं धूप तो कहीं बादल बने रहे। मौसम विभाग ने 2 नवंबर तक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद 3 से 5 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन हो रहे हिमपात का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.