शिमला, अक्टूबर 5 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की विदाई के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में 6 से 9 अक्टूबर तक कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन 4 दिनों के लिए अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम खराब रहने के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।11 अक्टूबर तक मौसम रहेगा खराब मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर तक राज्य में मौसम खराब रह सकता है।6 अक्टूबर को कहां-कहां बारिश का येलो अलर्ट? मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज ...