हिमाचल में मौसम फिर लेगा करवट; किन जिलों में तीन दिन अंधड़-बारिश का येलो अलर्ट
शिमला, मई 17 -- Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 19 मई से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से पहाड़ों से लेकर मध्य पर्वतीय क्षेत्रों तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बारिश और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मई के पहले पखवाड़े में हुई लगातार बारिश और ओलावृष्टि से पहले ही किसानों और बागवानों को नुकसान झेलना पड़ा है। अब एक बार फिर खराब मौसम की चेतावनी से सेब और अन्य गुठलीदार फलों की फसल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.