हिमाचल में मौसम के तीखे होंगे तेवर; 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट; ओले भी गिरेंगे
शिमला, जून 3 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम आंधी और बारिश वाला रहेगा। मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान बताता है कि राज्य में 9 जून तक वेस्टर्न डिस्टरवेन्स लगातार सक्रिय बना रह सकता है। इसके असर से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों को फिलहाल तेज गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन इसके साथ ही आंधी, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश का खतरा भी बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।4 और 5 को गिरेंगे ओले मौसम विभाग ने 4 और 5 जून को कई इलाकों में गरज चमक और आंधी के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। 4 और 5 जून के लिए कुछ स्थानों पर ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 6 जून तक कई जिलों में तेज हवाएं चलने (आंधी या अंधड़), आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.