शिमला, दिसम्बर 17 -- हिमाचल प्रदेश में सर्दी के मौसम के बीच मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है। जहां एक ओर जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। वहीं राजधानी शिमला और पर्यटन स्थल कुफरी में रातें मैदानी इलाकों से भी ज्यादा गर्म दर्ज की जा रही हैं। दिसंबर महीने के मध्य में लगातार दूसरी बार शिमला का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से करीब 5.7 डिग्री अधिक है, जबकि कुफरी में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ। आमतौर पर दिसंबर में शिमला की रातें सिंगल डिजिट में रहती हैं, लेकिन इस बार तापमान में आए उछाल से ठंड की धार कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में पूरे राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया है और फिल...