शिमला, मार्च 23 -- हिमाचल प्रदेश में तीन दिन की राहत के बाद सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक बादल छाए और बारिश के साथ ओले गिरे। राजधानी शिमला में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद तेज बारिश, बादलों की गड़गड़ाहट और ओलावृष्टि ने मौसम को ठंडा कर दिया। निचले इलाकों में भी कई जगह बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को फिर से ठंड का अहसास हो रहा है।कहां कितना तापमान? मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मनाली में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।शिमला में गिरे ओले, किसानों की चिंता बढ़ी हिमाचल के कई हिस्सों में सोमवार...