शिमला, दिसम्बर 21 -- हिमाचल प्रदेश में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम ने अपना बदला हुआ रंग दिखाया है। हिल स्टेशनों शिमला और मनाली सहित पहाड़ी इलाकों में रविवार सुबह से बादल छाए रहने से ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं मैदानी और निचले क्षेत्रों में घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। राजधानी शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा, जबकि मनाली में तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुफरी में 8.6 डिग्री, नारकंडा में 6.5 और कल्पा में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जनजातीय इलाकों में सर्दी का असर ज्यादा है। लाहौल स्पीति जिला के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री और ताबो में 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में हल्की बर्फबारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.