शिमला, जून 29 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले ही मौसम ने तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जहालमा नाले में अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार शाम करीब चार बजे नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाया गया अस्थायी वैकल्पिक मार्ग तेज बहाव में बह गया। इसके बाद मनाली-उदयपुर और पांगी-किलाड़ सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क संपर्क टूटने से नाले के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं। यात्रियों, स्थानीय लोगों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं और सड़क बंद होने से दूर-दराज के इलाकों का संपर्क भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन मार्ग ...