हिमाचल में मौसम एक हफ्ते तक रहेगा खराब, 3 और 4 जून को किन जिलों में येलो अलर्ट?
शिमला, मई 31 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले एक हफ्ते तक बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 6 जून तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासतौर पर 3 और 4 जून को कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। लगातार बादल छाए रहने और बारिश होने से हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी का असर काफी कम हो गया है। निचले और मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है जबकि पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ठंडा हो गया है।कहां कितनी बारिश? पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 50 मिलीमीटर बारिश बिलासपुर जिले के नैना देवी में हुई। इसके अलावा शिमला जिले के सराहन में 28.5 मिलीमीटर, पांवटा साहिब मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.