हिमाचल में मॉनसून की आ गई तारीख, 6 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी; यात्रा से पहले रूट चेक कर लें
शिमला, जून 30 -- हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम के तेवर तीखे रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले दो दिनों के भीतर हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल मॉनसून की उत्तरी सीमा गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और उत्तराखंड की ओर बढ़ रही है तथा परिस्थितियां हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने आगामी 6 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। आज कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में मौसम का तांडव; लाहौल-स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.