हिमाचल में मॉनसून का पहला रेड अलर्ट, 21-22 जुलाई को बहुत भारी बारिश की चेतावनी
शिमला, जुलाई 18 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने इस सीजन का पहला रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 21 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में तथा 22 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के बाकी सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार यह इस मॉनसून सीजन में पहली बार है, जब हिमाचल के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।19, 20 और 23 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसूनी प्रणाली के प्रभाव से अगले कई दिनों तक हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। 24 जुलाई के लिए येलो अलर्ट, जबकि 19, 20 और 23 जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.