शिमला, अप्रैल 7 -- शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में इन दिनों हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों की बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगी है, इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा जिस कलाकार की हो रही है, वे हैं 27 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल आसिफ खान। उनकी बनाई हिंदू देवी-देवताओं की जीवंत पेंटिंग्स, भगवान बुद्ध के चित्र और पुलिस-सेना की वर्दी में जवानों के भावपूर्ण रेखाचित्र दर्शकों और पर्यटकों का ध्यान खास तौर पर अपनी ओर खींच रहे हैं। प्रदर्शनी में आने वाले लोग खासकर उन पेंटिंग्स के सामने रुककर उन्हें ध्यान से देख रहे हैं, जिनमें आसिफ खान ने धार्मिक आस्था, संवेदनशीलता और अनुशासन के प्रतीकों को एक साथ कैनवास पर उतारा है। उनकी बनाई कार्यकारी डीजीपी अशोक तिवारी की हूबहू पेंटिंग भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है, जिसे देखने वाले लोग उनकी बारीकी और मेहनत की खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.