हिमाचल में मानसून पूरी तरह एक्टिव, कई इलाकों में भारी बारिश; अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?
शिमला, जुलाई 2 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय है और अगले कई दिन राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 3, 5 और 6 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 7 और 8 जुलाई को येलो अलर्ट रहेगा। 4 जुलाई को भी मौसम खराब रहेगा, लेकिन अलर्ट नहीं है। गुरुवार को भी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। सिरमौर के पांवटा साहिब में सबसे ज्यादा 100 मिमी वर्षा हुई, कसौली में 86, धर्मपुर में 83, जतौंन बैरेज में 77, धौलाकुआं में 69, पच्छाद में 60, रामपुर में 53, ऊना में 50, नाहन में 39 और पालमपुर में 38 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.