शिमला, मई 11 -- हिमाचल प्रदेश में मई महीने में भी मौसम के तीखे तेवर जारी हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। शिमला, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना जिलों में आधी रात के दौरान तेज हवाएं चलीं और कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा। उधर, राज्य की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में हल्की बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला, मनाली और अन्य पहाड़ी इलाकों में मई के महीने में भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम के इस बदले मिजाज से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं और निचले व ...