हिमाचल में मंत्रियों-विधायकों का वेतन बहाल, CM की 50 फीसदी सैलरी पर रोक रहेगी जारी
शिमला, जून 10 -- हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विधायकों का स्थगित वेतन बहाल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। मार्च 2026 में राज्य की खराब वित्तीय स्थिति के कारण इस वेतन को अस्थाई रूप से रोक दिया गया था। अब रुकी धनराशि जून के वेतन के साथ जुलाई 2026 में जारी की जाएगी। इससे पूर्व सरकार ने अधिकारियों का रोका वेतन भी बहाल कर दिया था। हालांकि, CM के वेतन के 50 फीसदी हिस्से पर रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी।सरकार बोली- हटा रहे लगी रोक सामान्य प्रशासन विभाग (संसदीय कार्य) की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 18 अप्रैल 2026 के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए इन सभी जनप्रतिनिधियों के वेतन पर लगाई गई रोक वापस ली जाती है। साथ ही अब तक स्थगित की गई राशि जून 2026 के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.