हिमाचल में भूस्खलन से 101 सड़कें बंद, 19 सितंबर तक बारिश की चेतावनी
शिमला, सितम्बर 13 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून कमजोर पड़ने के बीच पिछले 24 घंटों में कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे भूस्खलन के कारण 101 सड़कें ब्लॉक हो गईं। राज्य में 84 बिजली ट्रांसफार्मर और 24 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने 13 से 19 सितंबर तक के पूर्वानुमान में किसी भी दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। आज प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ है और धूप खिली है, जबकि शिमला में बादल छाए हुए हैं। अगले दो दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश, 15 से 17 सितंबर के बीच कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और 18-19 सितंबर को फिर कुछ जगह मौसम साफ तो कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बारिश और भूस्खलन के कारण रविवार सुब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.