शिमला, अगस्त 23 -- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश के कारण विख्यात श्री मणिमहेश यात्रा को 25 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है। चंबा जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। यात्रा मार्ग पर तोस के गोठ के पास बारिश से रास्ता खराब हो गया है। इस हिस्से की मरम्मत का काम जारी है। उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने श्रद्धालुओं से 25 अगस्त तक यात्रा मार्ग पर जाने से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और शिमला जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार ...