हिमाचल में भारी बारिश का कहर; 279 सड़कें बंद, कल और परसों इन जिलों में येलो अलर्ट
शिमला, अगस्त 19 -- रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मॉनसून की तेज बारिश हुई, जिसके बाद भूस्खलन, पेड़ गिरने और नालों में पानी बढ़ने की घटनाएं सामने आईं। इसका असर सड़क संपर्क से लेकर बिजली और पेयजल सेवाओं तक दिखाई दिया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बुधवार शाम तक एक नेशनल हाइवे और 166 सड़कें बंद थीं। मंडी जिले में सबसे अधिक 84 सड़कें और मंडी-कोटली-धर्मपुर नेशनल हाइवे रोपड़ू क्षेत्र में अवरुद्ध है। कुल्लू में 35, सिरमौर में 12 तथा शिमला, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर में छह-छह सड़कें बंद हैं। सुबह के समय राज्य में 279 सड़कें बंद थी, जिनमें मंडी, चंबा, शिमला और कुल्लू सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल रहे।कहां सबसे ज्यादा बरसे बादल? म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.