शिमला, जनवरी 23 -- हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण दो नेशनल हाईवे सहित 565 सड़कें बंद हो गई हैं और लगभग 4,800 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिसके चलते बिजली की आपूर्ति पर काफी बुरा असर पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्फबारी की वजह से लाहौल और स्पीति का आदिवासी जिला सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 292 सड़कें बंद हो गई हैं। इसमें NH-3 (लेह-मनाली) और NH-505 (काज़ा-ग्राम्फू) भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुख बंद सड़कों में चंबा में 105, ऊना में 70, मंडी में 64, सिरमौर में 20, कुल्लू में 9, कांगड़ा में 4 और सोलन में 1 सड़क शामिल है। उधर राज्य के मुख्यमंत्री ने इस बर्फबारी को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि इससे हमारे किसानों, बागवानों और पर्यावरण को फायदा होगा। साथ ही उन्होंने बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.