नई दिल्ली, जनवरी 24 -- शिमला, संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से 5775 ट्रांसफार्मर और 126 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। मंडी जिला के छतरी में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है। मंडी जिला के एडीएम मदन कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति बर्फबारी में कहीं जा रहा था जबकि चंबा जिला के भरमानी में ट्रैकिंग पर निकले दो युवक लापता हैं। शिमला जिला के अधिकांश हिस्सों में भी 30 घंटे से ब्लैक आउट है। भारी हिमपात के बाद प्रदेश में 1200 रूटों पर बस सेवाएं ठप हो गई है। इससे लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.