शिमला, मार्च 25 -- आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश में लोगों को बिजली दरों में मामूली लेकिन अहम राहत मिली है। ऐसे समय में जब राज्य सरकार खर्चों पर सख्ती बरत रही है और कई कठिन फैसले ले चुकी है, बिजली नियामक आयोग ने सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में एक पैसे प्रति यूनिट की कटौती करने का फैसला किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।आर्थिक दबाव से गुजर रही सरकार गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश इस समय गंभीर आर्थिक दबाव से गुजर रहा है। केंद्र सरकार से मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद हो चुकी है। इसी वजह से राज्य सरकार को वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए कई सख्त कदम उठाने पड़े हैं। सुक्खू सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक के वेतन का 50 प्रतिशत से लेकर 3 प्रतिशत तक हिस्सा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.