शिमला, मार्च 8 -- हिमाचल प्रदेश में लंबे सूखे के बाद मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज और कल यानी 8 और 9 मार्च तक कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 10 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 11 और 12 मार्च को मौसम में बदलाव आएगा। इन दो दिनों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही इन दिनों आंधी, तेज हवाएं और आसमानी बिजली गिरने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने 11 और 12 मार्च को आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.