शिमला, मार्च 29 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज सर्द हो गया है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया है, जबकि शिमला सहित निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से आया है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और प्रदेश में सर्दी एक बार फिर लौट आई है। हालात ऐसे हैं कि मार्च के अंतिम दिनों में मौसम दिसंबर-जनवरी जैसा ठंडा महसूस हो रहा है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी जारी है। विशेष रूप से अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर सुबह से बर्फ गिर रही है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र सोलंग बैरियर से आगे 4x2 और दोपहिया वाहनों की आवाजाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.