हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, - 2.9 डिग्री पहुंचा तापमान; रास्ते भी बंद
शिमला, नवम्बर 14 -- हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जनजातीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ लाहौल-स्पीति के शिंकुला पास, बारालाचा पास और कुंजुम टॉप की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मौसम विभाग ने आज और कल 15 नवंबर को प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद 16 से 20 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटों के मुकाबले 2.1 डिग्री सेल्सियस गिरा है, हालांकि यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान लाहौल-स्पीति के कुकुमसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.