नई दिल्ली, जनवरी 28 -- हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी ने एक बार फिर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात से सड़कें बंद हो गई हैं तो दूसरी ओर चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र में ग्लेशियर खिसकने से नुकसान की घटना सामने आई है। चंबा के भरमौर उपमंडल की दूरदराज पूलन पंचायत के ओट नाला में देर रात करीब एक बजे ग्लेशियर खिसकने से दो मालवाहक वाहन और तीन व्यावसायिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई, ग्राम पंचायत पूलन की प्रधान अनीता कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द राहत देने की मांग की है। हालांकि किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। खराब मौसम का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है और बर्फबारी के चलते प्रदेश में 500 से अधिक सड़कें व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.