शिमला, मार्च 13 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में आज और कल लू चलने की चेतावनी दी है, वहीं 15 मार्च से मौसम के बदलने और बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक 15 और 16 मार्च को कई जगहों पर अंधड़ के साथ बिजली कड़कने की आशंका है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अनुमान है कि प्रदेश में 20 मार्च तक मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा और बीच-बीच में बादल, बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसी वजह से 15 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.