शिमला, मार्च 4 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में लंबे सूखे दौर के बाद मौसम के बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 मार्च तक राज्य में मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 7 मार्च से 10 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर 7, 8 और 9 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं, जबकि 10 मार्च को मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।सर्दी में कम हुई बारिश प्रदेश में इस बार विंटर सीजन बेहद सूखा रहा है। फरवरी महीना लगभग बिना बारिश के गुजर गया और मार्च के शुरुआती दिनों में भी बादल नहीं बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के मुताबिक इस सर्दी में राज्य में 1901 से अब तक की अवधि में 22वीं सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.