शिमला, मार्च 15 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में ओरेंज अलर्ट के बीच मौसम ने करवट ली है। राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि शिमला, मनाली और कई मैदानी क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और खासकर पहाड़ी इलाकों में मौसम फिर से सर्द हो गया है।चलेंगी तूफानी हवाएं मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आज कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।इन जिलों में होगी बारिश आज के लिए बिलासपुर, ऊना, चंबा, कांगड़ा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.