शिमला, अक्टूबर 21 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 24 और 25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 अक्टूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 25 अक्टूबर को इन जिलों के अलावा मंडी भी संभावित खराब मौसम वाले जिलों में शामिल रहेगा। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। 26 और 27 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस बीच राज्य में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। अक्टूबर में अब तक प्रदेश में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को प्रद...