नई दिल्ली, मई 2 -- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इसमें चलती बोलेरो पर अचानक पेड़ गिरने से चार महिला अध्यापिकाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा शमशर-गुगरा सड़क पर बाली ओल नामक स्थान के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बोलेरो (नंबर एचपी 01के-4621) में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल अध्यापिकाएं शामिल थीं। जैसे ही वाहन सड़क से गुजर रहा था, उसी दौरान पहाड़ी से एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक चलती बोलेरो पर गिर गया। पेड़ के गिरते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क से कई फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में चार महिला अध्यापिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्नेह लता, बंती कौंडल, उषा कुमारी और...