हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के तबादले; सचिन कंवल बने शिमला नगर निगम आयुक्त
शिमला, जुलाई 10 -- हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS और 22 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों के तबादले, नई नियुक्तियां और अतिरिक्त कार्यभार से जुड़े आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से शुक्रवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। IAS अधिकारियों में अतिरिक्त मुख्य सचिव (जनजातीय विकास) ओंकार चंद शर्मा को अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार उनके पास पहले की तरह रहेगा।अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) आरडी नजीम को अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सतर्कता, MPP एवं पावर तथा NCES) नियुक्त किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.