शिमला, जनवरी 30 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से मौसम दोबारा बिगड़ने के संकेत हैं और अगले चार दिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 जनवरी की रात से तीन फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रह सकता है और एक फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों जैसे कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में बर्फबारी, जबकि मध्यम व मैदानी जिलों में बारिश हो सकती है। विभाग ने एक फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी ...