शिमला, अप्रैल 17 -- हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात से राज्य की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है, जबकि शिमला और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से बादलों का डेरा बना हुआ है। प्रदेश के कई मध्य और निचले क्षेत्रों में भी कहीं धूप तो कहीं बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।यहां ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, मंडी, चंबा और कुल्लू जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला जिलो...