हिमाचल में फटा बादल, देखते-देखते आधा दर्जन मकान जमींदोज; बड़ी तबाही का अंदेशा
शिमला, जुलाई 21 -- हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच मंगलवार को कांगड़ा जिले में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी के स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में अचानक आई बाढ़ और मलबे से आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई मवेशियों के मलबे में दबने की आशंका है। राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 27 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि आगामी दिनों के लिए कहीं भी रेड अलर्ट नहीं है, जिससे पिछले दो दिनों जैसी मूसलाधार बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।कांगड़ा में फटा बादल कांगड़ा के बोह घाटी क्षेत्र में बादल फटने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.