शिमला, अगस्त 22 -- Himachal Pradesh Government: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन और पारिवारिक पेंशन के बकाया भुगतान से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने अधिकतम पेंशन और अधिकतम पारिवारिक पेंशन की सीमा बढ़ा दी है। वित्त विभाग ने जारी ताजा आदेश में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने पेंशन भुगतान करने वाले विभागों और बैंकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पेंशन और पारिवारिक पेंशन के बकाया भुगतान में किसी तरह की गलती न हो इसके भी निर्देश जारी किए गए हैं।अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई गई पेंशन व्यवस्था को लेकर नए आदेश के अनुसार अब अधिकतम पेंशन की सीमा 1 लाख 12 हजार 50 रुपये होगी। पहले यह सीमा 60 हजार रुपये थी। इसी तर...