शिमला, जून 9 -- हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने सोमवार को फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाया। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर के नेरी क्षेत्र में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। नेरी में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा ऊना में 42.4 डिग्री, कांगड़ा में 40.4 डिग्री, बिलासपुर में 40.1 डिग्री और मंडी में 39.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। ऊना और हमीरपुर जैसे इलाकों में मौसम की मार झेल रहे लोग राहत की आस लगाए बैठे हैं। वहीं, पर्यटन स्थलों पर भी इस बार गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हिल स्टेशनों शिमला और मनाली में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.