शिमला, अप्रैल 2 -- हिमाचल प्रदेश में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में पैट (पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी) स्कैन की सुविधा शुरू हो गई है। शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक के उद्घाटन के साथ यह सुविधा शुरू होने से अब प्रदेश के मरीजों को जांच के लिए चंडीगढ़ या अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा और निजी संस्थानों में महंगी जांच करवाने की मजबूरी भी काफी हद तक खत्म होगी। प्रदेश में लंबे समय से सरकारी अस्पताल में पैट स्कैन मशीन लगाने की मांग उठती रही थी। कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों के इलाज में इस जांच की जरूरत पड़ती है, लेकिन अब तक यह सुविधा सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में शिमला सहित प्रदेश भर के मरीजों को या तो चंडीगढ़ जाना पड़ता था या निजी अस्पतालों में भारी खर्च उठाना पड़ता था। नई सुविधा...